रणवीर सिंह की ‘83’ चार जून को होगी रिलीज

रणवीर सिंह की ‘83’ चार जून को होगी रिलीज

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘83’ इस वर्ष 04 जून को रिलीज होगी। भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में रणवीर सिंह , कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे। रणवीर ने बताया है कि यह

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘83’ इस वर्ष 04 जून को रिलीज होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में रणवीर सिंह , कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे।

रणवीर ने बताया है कि यह फिल्म चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर ने ट्वीट करके फैंस को यह सरप्राइज दिया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘4 जून 2021, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, आपको मिलते हैं सिनेमा हॉल में।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के लिये दी शुभकामनाएं

गौरतलब है कि फिल्म ‘83’ पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

प्रेम सतीश

Recent News

Related Posts

Follow Us