दैनिक राशिफल : जानिए किन दो राशि वालों को आज रहना होगा सावधान
1 अक्टूबर 2020 का राशिफल क्या होगा आज की राशियों का फल कैसे शुभ अशुभ संकेत मिलेंगे तथा शुभ संकेत अशुभ संकेत होने के कारण नौकरी में लग सकती है आपकी लॉटरी वृश्चिक राशि मेष राशि तथा कन्या राशि वालों के लिए हो सकती है समस्या जानिए। मेष राशि : आशातीत सफलता मिल सकती है।
1 अक्टूबर 2020 का राशिफल क्या होगा आज की राशियों का फल कैसे शुभ अशुभ संकेत मिलेंगे तथा शुभ संकेत अशुभ संकेत होने के कारण नौकरी में लग सकती है आपकी लॉटरी वृश्चिक राशि मेष राशि तथा कन्या राशि वालों के लिए हो सकती है समस्या जानिए।
मेष राशि : आशातीत सफलता मिल सकती है। लाभ होता रहेगा। रुपए-पैसे आते रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम , व्यावसाय सब बहुत अच्छा चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
लाल वस्तु पास रखें।
वृष राशि : शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। सफलता मिलेगी व्यावसाय में। स्वास्थ्य, प्रेम व्यावसाय सब बहुत अच्छा है।
शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन राशि : धर्म-कर्म में भाग लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब बहुत अच्छा चल रहा है। नवप्रेम का आगमन, नए रिश्ते की शुरुआत सम्भव है।
पीली वस्तु का दान करें।
कर्क राशि : चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय ठीक नहीं चल रहा है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है। प्रेम और व्यापार भी मध्यम चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह राशि : जीवनसाथी का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। छुट्टी सा महसूस करेंगे। दिन रंगीन सा गुजरेगा। अच्छी स्थिति है।
पीली वस्तु को कही छुपा दे।
कन्या राशि : थोड़ा डिस्टर्ब फील करेंगे। लेकिन शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा होते जा रहा है।
पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि : भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति भी पहले से सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे दिन आने लगे हैं। लाल वस्तु का दान करें।
शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक राशि : भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अन्य राशियां
धनु राशि : भाइयों-मित्रों के साथ से कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। प्रेम बल्कि मध्यम कहा जाएगा।
बजरंग बली की अराधना करें।
मकर राशि : अच्छी स्थिति चल रही है। बचाव पक्ष मजबूत हो गया है लेकिन रिस्क न लें। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार बहुत ही अच्छा चल रहा है।
कुंभ राशि : सितारे बुलंदी की ओर हैं। प्रेम भी अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार शुरू हो गया है।व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।
गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन राशि : स्वास्थ्य सुधार की ओर है। प्रेम में समीपता बढ़ रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं।बहुत जल्दी कुछ सफलता हासिल होगी।
बजरंग बाण का पाठ करें।