दैनिक राशिफल : आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार,
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष राशि : आज आप जिस भी काम को संकल्प लेकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उसमें सफलता मिलने का योग है। इसके अलावा अगर आज किसी के एडमिशन की बात हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करने की या किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालने की हर जगह आपको सफलता मिल सकती
वृष राशि : आज आप अपनी सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आपके साथी-सहयोगी भी आपकी मदद करने के लिए तैयार तो हैं। लेकिन पूरी तरह उनपर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है।
मिथुन राशि : यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले वरिष्ठजनों या फिर अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर ले लें। निवेश संबंधी कार्यों में भी लाभ हो सकता है
कर्क राशि : आज के दिन किसी नये प्रॉजेक्ट की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट भी मिल जाए। लेकिन बेहतर यही होगा कि आप एक बार सारी सिचुएशन को देख और समझ लें।
सिंह राशि : अगर सैर-सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि उतावलेपन में कोई जल्दबाजी करने से बचें।
कन्या राशि : आपकी मनोदशा कुछ तनावग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम-प्यार की बात का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दांपत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर-परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।
तुला राशि : तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे।
वृश्चिक राशि : अपने बिजनेस या जॉब प्रॉस्पेक्ट्स को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर देना सही नहीं है। हल्की-फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।
धनु राशि : किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। हो सकता है कि आपकी उपस्थिति सभी को और तकलीफ दे। ऐसे में तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।
मकर राशि : प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।
कुंभ राशि : आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल -पहल बढ़ेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा। आज हर कार्य में पत्नी का विशेष सहयोग मिलेगा।
मीन राशि : शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किये गये उपाय या व्यायाम-योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जायेगा।
पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री