दैनिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद है खास

दैनिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद है खास

26 सितंबर 2020 का राशिफल कैसा होगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा, तो कुछ लोगों के सामने थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं।

26 सितंबर 2020 का राशिफल कैसा होगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा, तो कुछ लोगों के सामने थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य कन्‍या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा धनु राशि में और मकर राशि में शनि का गोचर चल रहा है। मंगल और शनि दोनों वक्री गति से चल रहे हैं। गुरु और चंद्रमा का अद्रभुत योग कल से बना हुआ है। बहुत दिनों बाद ऐसा योग बन रहा है। यह जनमानस के लिए कल्‍याणकारी है।

मेष राशि : प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि : शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनाव से भरा रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होंगे और शादी की बात चल सकती है।

मिथुन राशि : प्रेम संबंधों में सुधार होगा घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे वाणी पर नियंत्रण रखें जीवन में उमगें और तरंगें उफान मार रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ अच्‍छा चल रहा है।

कर्क राशि : गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं चल रहा है। थोड़ा ध्‍यान देकर आगे बढ़ें।

सिंह राशि : विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। प्रेम, संतान,निर्णय लेने, कुछ नया सीखने की शुरुआत करने के लिए उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा चल रहा है। 

कन्या राशि : भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। जीवन में शुभता रहेगी। घर में सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। बड़ा ही शुभ समय आपके लिए दिखाई पड़ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है

तुला राशि : किसी नए व्‍यापार की ओर जा सकते हैं। भाई-बहन का साथ होगा। हर व्‍यक्ति कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। अद्भुत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा है। प्रेम भी मध्‍यम गति से आगे बढ़ने लगेगा।

वृश्चिक राशि : अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है।

धनु राशि : धनु-जैसा चाहेंगे वैसा होगा। जिस चीज की जरूरत होगी वैसा होगा जीवन में। अद्भुत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत उत्‍तम है। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर राशि : अच्‍छे कार्यों में धन खर्च से अच्‍छा ही होगा लेकिन धन की कमी और कर्ज की स्थिति महसूस कर सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम और प्रेम,व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ राशि : पुराने संसाधनों से धन आएगा। नए संसाधन बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम,व्‍यापार बहुत उत्‍तम है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन राशि : शासन-सत्‍ता, राजनीतिक, कोर्ट-कचहरी, नौकरी-चाकरी सबमें विजयी होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम,व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा चल रहा है। 

: दैनिक पंचांग :

संवत : 2077
शका : 1942
आयन : दक्षिणायन
ऋतु : शरद
माह : अधिक अश्विन
पक्ष : शुक्ल
तिथौ : दशमी
नक्षत्र : उत्तराषाढा
योग : अतिगंड
करण : तैतुल करणगरज
वार : शनिवार

चद्रमा राशि : मकर
सूर्य,राशि : कन्या
संवत्सर : शार्वरी

राहुकाल :- 9बजकर 10 मिट से प्रारंभ 10 बजकर 35 मिट तक दिन में

अभिजित मुहुर्त :- 11बजकर 25 मिट से 12 बजकर 40 मिट तक

कर्क राशि वाले पूर्व में यात्रा नही करें

पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री

Recent News

Related Posts

Follow Us