अगर पाना चाहते है सफलता तो पुरुषोत्तम माह में करे यह उपाय
यूं तो हर महीने का धार्मिक आध्यात्मिक महत्व होता है लेकिन धर्म ग्रंथों के अनुसार मलमास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय महीना यानी कि मास है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस माह में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन किया जाता है ओर उनकी कथाएं सुनी जाती हैं। मान्यता
श्रीहरि को प्रसन्न करने का मास है मलमास
यूं तो हर महीने का धार्मिक आध्यात्मिक महत्व होता है लेकिन धर्म ग्रंथों के अनुसार मलमास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय महीना यानी कि मास है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस माह में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन किया जाता है ओर उनकी कथाएं सुनी जाती हैं। मान्यता हैं कि इस माह में अगर कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो जातक को मनोवांछित सफलता मिलती है। तो आइए एस्ट्रॉलजर प्रमोद पांडेय से इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह उपाय करता है पति की आयु वृद्धि
मान्यता है कि मलमास यानी कि पुरुषोत्तम मास में यदि संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अन्यथा स्नान के जल में गंगा जल भी डालकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। कहते हैं कि यदि स्त्रियां इस नियम का पालन कर लें तो उनके पति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनकी उम्र भी लंबी होती है।
यह उपाय भी है बड़े काम का
मलमास के दौरान प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके बाद ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11, 21 यथाशक्ति परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता। साथ ही आर्थिक तंगी से भी राहत मिलती है।
यह उपाय कराता है धन लाभ
अगर आप आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो अधिक मास में नियमित रूप से विष्णु मंदिर जाएं और भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही धन-वैभव का आर्शीवाद भी देते हैं।
श्रीहरि को प्रिय इस वस्तु का करें दान
श्रीहरि को पीतांबरधारी भी कहते हैं। इसका अर्थ होता है पीले रंग के वस्त्र धारण करने वाला। मलमास के दौरान पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं जरूरतमंदों को दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से जातक के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती।
नौकरी में दिक्कत हो तो जरूर करें ये उपाय
अगर आपकी नौकरी में दिक्कत है या फिर नौकरी मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो मलमास के दौरान सात कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन में खीर का प्रसाद जरूर बनाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से कुछ ही दिनों में जातक की मनोकामना पूरी हो जाती है।
मलमास में भूल से भी न करें ये काम
मलमास में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए जहां तमाम यत्न किए जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहि। अन्यथा श्रीहरि रूठ जाते हैं। यूं तो हमेशा ही झूठ और छल-कपट से दूर रहना चाहिए। लेकिन अधिक मास में इसका विशेष ख्याल रखें। इसके अलावा लालच से बचें। अनुचित ढंग से धन प्राप्त करने का विचार तक नहीं करना चाहिए। वाणी में सत्यता और विनम्रता रहनी चाहिए। कठोर शब्द बोलने से बचें। ध्यान रखें कि अगर आप मलमास के दौरान भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय नहीं कर पाते हैं तो इन वर्जित कार्यों को करने से जरूर बचें।
संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान