देखिए कैसा होगा आज का दिन आपकी राशि के लिए, आज का दिन नौकरी तथा शिक्षा व्यापार में कैसा रहेगा

देखिए कैसा होगा आज का दिन आपकी राशि के लिए, आज का दिन नौकरी तथा शिक्षा व्यापार में कैसा रहेगा

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ का योग बनेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान खुशनुमा रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्यार में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में मेहनत से आगे बढ़ने में सफलता

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ का योग बनेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान खुशनुमा रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्यार में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में मेहनत से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन थोड़ा मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, फिर भी वह कुछ समय के लिए आपकी चिंता तो बढ़ा ही देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता के कायल होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। समस्याओं में कमी आएगी। काम के सिलसिले में भाग्य के भरोसे बैठने की वजह प्रयत्न करना अच्छा होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश रखेंगे। उनके दिल में जगह बनाएंगे और उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा और समझदारी से रिश्ते की बेहतरी के लिए काम करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर रहेगा। ज्यादा मेहनत से ज्यादा सही काम पर ध्यान दें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

कर्क, सिंह व कन्या राशियां

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी मां जी को बड़े प्यार से कोई गिफ्ट देंगे। उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। मन में सुख और शांति का भाव होगा। काम के सिलसिले में भी दिनमान मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। एक दूसरे को समझ पाएंगे और रोमांस का भी सहारा लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एक दूसरे के ख्यालों में बिताएंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार के लोग आपको सही इज्जत देंगे। आप की बातों पर ध्यान देंगे। भाग्य प्रबल होगा जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी खर्च करा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में काफी ईमानदार रहेंगे और अपने प्रिय से अपने दिल का हाल सुनाएंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। सेहत में सुधार होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर का माहौल सुख देगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी समझदारी से कोई नया काम हाथ में लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।

अन्य राशियां

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर विश्वास बढ़ेगा। अपने ऊपर खर्चा करेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में इधर उधर की बातें करना नुकसानदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इनकम बढ़िया होगी लेकिन खर्चे बढ़ते चले जाएंगे जो आप की चिंताओं को बढ़ाएंगे। सेहत के मामले में भी दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके लिए अच्छे रहेंगे। उनमें सफलता मिलेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जो आपको मानसिक रूप से हर्ष प्रदान करेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक रहेंगे और एक दूसरे के दिल में जगह बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि :- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे और उसके साथ-साथ घर परिवार पर भी आप की नजर जाएगी। तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। नया मकान खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। भाग्य मजबूत होगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी

कुंभ राशि :- सेहत में गिरावट आएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

मीन राशि :- गृहस्थ जीवन में जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी से आपकी कोई बड़ी मुश्किल हल कर सकता है जिससे आप मन ही मन हर्षित होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। अपने प्रिय को कोई खास बात बताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

पंडित प्रकाश तिवारी

ॐ सार्वभौम ज्योतिष परामर्श केंद्र

जिला छतरपुर(, मध्यप्रदेश)

Recent News

Related Posts

Follow Us