करवाचौथ पर बन रहा विशेष संयोग, जानें किस रंग की साड़ी पहनना होगा शुभ
करवा चौथ आज यानी बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन मंगलवार मृगशिरा नक्षत्र है, जो चंद्रोदय के समय रहेगा। इसके साथ ही अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। बुधवार के दिन करवा चौथ पड़ने के कारण इसकी महत्ता और भी बढ़ गई है क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित
करवा चौथ आज यानी बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन मंगलवार मृगशिरा नक्षत्र है, जो चंद्रोदय के समय रहेगा। इसके साथ ही अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। बुधवार के दिन करवा चौथ पड़ने के कारण इसकी महत्ता और भी बढ़ गई है क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति के लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती है। इस दिन पौराणिक रीति रिवाजों के साथ उपवास रखा जाता है। इसके साथ ही सूर्याेदय से पहले सरगी खाने की परंपरा भी है। इसके बाद कथा पढ़ी जाती है और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।
राशि के अनुसार पहनें वस्त्र
मेष: बैंगनी या लाल।
वृषभ: चमकीला सफेद।
मिथुन: पीला।
कर्क: पीला सफेद।
सिंह: गुलाबी।
कन्या: नारंगी या लाल।
तुला: हल्का नीला।
वृश्चिक: नारंगी और सफेद।
धनु: पीला या हरा।
मकर: चमकीला नीला।
कुंभ: हल्का नारंगी या गुलाबी।
मीन: हरा, पीला या पिकॉक कलर।
इस दिन चंद्र उदय का समय लगभग रात 8.11 बजे होगा। वामन पुराण में सर्व प्रथम इस व्रत का वर्णन मिलता है। वैसे यह व्रत कठिन है, लेकिन वे महिलाएं जो किसी भी तरह से व्याधि से पीड़ित है, वे भी अपनी शक्ति और सुविधा के अनुसार इस व्रत को कर सकती हैं। गाय के गोबर की एक छोटी से पिंडी बनाएं, उसे गणेश स्वरुप मान लें। स्नान, जनेऊ, मौली धागा, धुप दीप भोग और आरती करें। गणेश चालीसा या गणपत्य अथर्व शीर्ष का पाठ करें। दूसरे दिन पुन: पूजन कर के गणेशजी को विसर्जित करे दें। लाभ होगा।
संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान