दैनिक राशिफल : जानिए क्या है आपकी राशि में आज का खास

दैनिक राशिफल : जानिए क्या है आपकी राशि में आज का खास

10 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन के अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र दि.शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को दोपहर में लगभग2 बजकर 25 मिट पर चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा

10 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन के अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र दि.शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को दोपहर में लगभग2 बजकर 25 मिट पर चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष राशि :- बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव कम होंगे।

वृष राशि :- जल्दबाजी न करें आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

मिथुन राशि :- राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

कर्क राशि :- चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

सिंह राशि :- कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

कन्या राशि :- यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि :- विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है।

वृश्चिक राशि :- स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

धनु राशि :- शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।
दुश्मन नुकसान पहुंचा सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है ।

मकर राशि :- नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि :- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि :- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

पंडित प्रकाश तिवारी शास्त्री

Recent News

Related Posts

Follow Us