Champions Trophy : Sने 8 रन से जीता रोमांचक मैच, इंग्लैंड बाहर - NewsKranti

Champions Trophy : Sने 8 रन से जीता रोमांचक मैच, इंग्लैंड बाहर

admin
By
admin
3 Min Read

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में 8 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लिश टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चैंपियंस ट्रॉफी के आठवें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 326 रन का टारगेट दिया ।

बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। जादरान की सेंचुरी के दम पर सात विकेट खोकर 325 रन बनाए। इंग्लैंड 317 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

आर्चर ने 50 विकेट लेकर रचा नया इतिहास, एंडरसन का रिकार्ड टूटा

इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले पावरप्ले में ही तीन विकेट झटक लिए। आर्चर ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रमानुल्लाह गुरबाज (6), सिद्दिकउल्लाह अटल (4) और रहमत शाह (4) का शिकार किया। आर्चर ने पांचवें ओवर में जैसे ही गुरबाज को बोल्ड किया, तो वनडे क्रिकेट में 50 विकेट कंप्लीट कर लिए। उन्होंने नया इतिहास रच डाला है। दरअसल, आर्चर इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 30 वनडे मैचों में यह धांसू कारनामा अंजाम दिया। आर्चर ने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 31 मैचों में 50 शिकार पूरे किए थे।

- Advertisement -

इब्राहिम की चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ गरदा उड़ा दिया। उन्होंने लाहौर के मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए नया कीर्तिमान रच डाला। इब्राहिम ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा किया है। उन्होंने 146 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 177 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। डकेट का रिकॉर्ड पांच दिन भी नहीं टिका। डकेट ने 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों में 165 रन बनाए थे। इब्राहिम ने न सिर्फ अपने वनडे करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया, बल्कि अफगानिस्तान की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी रचा। पहले भी यह रिकॉर्ड इब्राहिम के नाम ही था। इब्राहिम ने पाकिस्तान की सरजमीं पर चौथी सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का कमाल किया है। उन्होंने डकेट (165) और एंड्रयू हडसन (161) को पछाड़ा है।

Share This Article