40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार - NewsKranti

40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

admin
By
admin
1 Min Read

कौशांबी :-कुछे दिनों पहले प्रदेश के दूसरे शहर में अवैध जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी थी उसी से सबक लेकर प्रदेश सरकार ने अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का आदेश दिया था जिसमे बीती शाम सैनी कोतवाली पुलिस के साथ अझुवा चौकी इंचार्ज मय हमराहियों नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 2 अम्बेडकर नगर वार्ड नं 3 शांतिनगर वार्ड नं 4 मढिया मई अड़ार पर छापा मारकर कई कुंतल लहन नष्ट करवाया था लेकिन एक भी अवैध शराब कारोबारी नही पकड़ा गया था आज मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज अझुवा विजय कुमार कुशवाहा ने वार्ड नं 3 शांतिनगर अझुवा निवासी संतोष कुमार पुत्र कुवांरे को 40 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

रिपोर्ट श्रीकान्त यादव कौशाम्बी

Share This Article