सपा जिलाध्यक्ष ने लॉक डाउन के चलते की गरीबो की सहायता - NewsKranti

सपा जिलाध्यक्ष ने लॉक डाउन के चलते की गरीबो की सहायता

admin
By
admin
1 Min Read

शाहजहाँपुर:-लॉक डाउन के चलते लगातार 13 वे दिन #सोशल_डिस्टेन्स का पालन करते हुए सपा0 जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने अपने आवास पर गरीब,ज़रूरतमदो को खाद्य सामग्री व खाने के पैकेट वितरित किये।साथ उन्होंने कहा कि सरकार वैश्विक महामारी में बेरोज़गार हुए लाखो गरीब मजदूरों के लिए जो घोषणाए कर रही है वह ज़मीनी स्तर पर दिखाई नही दे रही। गरीबो के राशन कार्डों को व परिवार के सदस्यों के यूनिटों को लगातार काटने काम कौन कर रहा है? 21 दिन के लाकडाउन का समय पूरा होने जा रहा है लेकिन आमजन को सुरक्षा के लिए दिए जाने वाले मास्क का वितरण अभी तक नही हुआ है। खां ने कहा समाजवादी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता पूरी मेहनत और हिम्मत व सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए लगातार ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे है।

रिपोर्ट :- उर्वेश चौहान

Share This Article