भूसा बनाने के विवाद को लेकर युवक ने खेत में लगाई आग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख - NewsKranti

भूसा बनाने के विवाद को लेकर युवक ने खेत में लगाई आग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

admin
By
admin
2 Min Read

शाहजहांपुर:-अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव चिलौआ में रैपर से भूसा बनाने के विवाद को लेकर एक युवक ने गेहूं के खेत में आग लगा दी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल एवम् भूसा जलकर राख हो गया गांव वालों तथा दमकल की टीम ने जल रही आग पर पानी डालकर बड़ी मस्ककत के बाद आग पर काबू पाकर बुझाया।
प्राप्त जानकारी के मंगलवार करीब 11बजे रजनीश मिश्रा पुत्र सत्यप्रकाश मिश्रा तथा संजीत मिश्रा पुत्र रामकरण रामकरण मिश्रा में पहले रेपर से भूसा बनाने को लेकर विवाद हुआ था जिससे नाराज होकर एक युवक ने वहां पड़े भूसे में ही आग लगा दी । लगाई गई आग ने धीरे-धीरे प्रचंड रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आई लगभग 70 बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। आग लगते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया जिसके पास जो साधन था लेकर दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचा आस पास जितने भी पानी की बोरिंग थी इंजन लगाकर चला दी गई जिससे पानी लेकर ग्रामीणों ने आग पर डालना शुरू कर दिया इसी बीच अग्निकांड की सूचना पाकर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई उसने भी सुलग रही आग पर पानी डालकर बुझा दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक रजनीश मिश्रा का 30 बीघा , हरिओम त्रिवेदी का 15 बीघा तथा अमित मिश्रा का 15 बीघा गेहूं की फसल  जल गई, इसके अलावा गांव इमलिया निवासी रमाकांत तथा ढपल्ले दोनों बटाईदारो का भी बुरा हाल है ,इनके सामने भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दो युवकों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, घटना की रिपोर्ट लिखाई जा रही है।

रिपोर्ट :- उर्वेश सिंह चौहान

Share This Article