गर्भवती महिलाओं को घर घर बांटा गया पोषाहार - NewsKranti

गर्भवती महिलाओं को घर घर बांटा गया पोषाहार

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी:– देश में लाकडाउन होने के बाद से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है।ऐसे में विकास खंड नेवादा के 201आंगनवाड़ी केंद्रों के सापेक्ष कुल 180केंद्रों पर शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को घर घर जाकर पोषाहार वितरण किया गया।

विकास खंड नेवादा में कुल 201आंगनवाड़ी केंद्र हैं जिनमें से डहिया,अमिरसा,बसुहार,बुआराम पुरवा, नेवादा,तिल्हापुर,जैतपुर पूरेहजारी, जवाहरगंज समेत कुल 180केंद्रों पर शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को पोषाहार का वितरण किया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नेवादा शिवकुमार मिश्र ने बताया कि अधिकर केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण कर रही हैं,जिनका घर केंद्र के करीब है उनको केंद्र पर ही बुलाकर पोषाहार वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने का भी निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव
Share This Article