पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को माला पहनाकर किया सम्मानित - NewsKranti

पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को माला पहनाकर किया सम्मानित

admin
By
admin
2 Min Read

कौशाम्बी:- कोरोना वायरस के युद्ध मे सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन पर फूल भी बरसाए गए। सम्मान पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खुसी से खिल उठे।कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं।

वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी के साथ पत्रकार आदि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है। शुक्रवार को करारी कस्बे में समाजसेवी वीरभद्र सोनी ने अपने साथियों के साथ करारी कोतवाली व एक सौ बारह के पुलिस कर्मियों के साथ पत्रकारों को स्वल्पाहार कराया। इसके बाद सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

भाजपा नेता सुरेश जायसवाल ने कहा कि पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार आदि लोग अपनी जान की परवाह न करके दिन रात एक करके हमारे लिए काम कर रहे हैं। उनका सम्मान भी जरूरी है। हम तो उनको माल्यार्पण कर ही सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के योग्य हैं। अगर हमें इस कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो और मेहनत से काम करना होगा। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कहा कि पुलिस बिना जनता के सहयोग के सही ढंग से काम नही कर सकती। इस तरह जनता का सहयोग उत्साहवर्धन करने से पुलिस का मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर गोल बाबू, अजीत वर्मा, बबलू वर्मा आदि लोग रहे।

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव
Share This Article