गांवो के सैकड़ो गरीब परिवारों को दिया खाद्य सामग्री - NewsKranti

गांवो के सैकड़ो गरीब परिवारों को दिया खाद्य सामग्री

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी:- दोआबा विकास एवं उत्थान समिति ने क्राई के सहयोग से शुक्रवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सैकड़ों जरुरतमन्दो को खाद्य सामग्री दी गई। लगातार पांच दिनों से गरीबो को खाद्य सामग्री वितरण करने पर प्रशासन ने संस्था के सचिव की तारीफ किया। साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई।

लॉकडाउन के इस मौके पर कोई व्यक्ति भूखा न सोने पाए। इसके लिए दोआबा विकास एवं उत्थान समिति ने क्राई के सहयोग से चौथे दिन गुरुवार को भी लोगो को राहत सामग्री पहुंचाई।

सोनौली, लकौड़ा उर्फ फैजीपुर, चक गुरैनी, दुगौली, परई, परसिया, कायमपुर, मछौली, अमरुपुर, मलाक भारत, सिरयांवा, नज़र गंज, चपहुंआ आदि गांवो में गरीबो को खाद्य सामग्री दी गई। इस मौके पर मो रेहान, मुकेश, सुदामा, हीरालाल, मो वसी, बनवारी लाल, अजय सिंह, राजेश, भैरो प्रसाद, रियासत हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
  • रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव
Share This Article