फूल बरसाकर पुलिस प्रशासन का किया स्वागत, लोग बोले- आप सच्चे योद्धा, करते हैं नमन - NewsKranti

फूल बरसाकर पुलिस प्रशासन का किया स्वागत, लोग बोले- आप सच्चे योद्धा, करते हैं नमन

admin
By
admin
1 Min Read

अयोध्या :- कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं।

मंगलवार को मिल्कीपुर बाजार में इनायतनगर  कोतवाल अशोक कुमार सिंह,पुलिसकर्मियों के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पैदल मार्च पर निकले तो बजार में सड़क के किनारे व्यापारी एवं गणमान्य लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खड़े हो गए। जिसके बाद उन्होंने जमकर पुष्पवर्षा की। लोगों ने सभी के समक्ष लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करने की शपथ भी ली।स्थानीय व्यापारियों,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जो लोग सम्मान कर रहे हैं, लेकिन वह इससे भी बड़े सम्मान के योग्य हैं।अगर हमें इस कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो और मेहनत से काम करना होगा।पुष्प वर्षा कार्यक्रम में रमेश प्रताप सिंह,प्रधान राम नुज जायसवाल, संतोष कौशल, कमलेश कौशल, रमेश कौशल, अविनाश जायसवाल, बजंरगी कौशल,दीपक सिंह, अंकित शुक्ला एबीपी प्रांत मंत्री ,आदि लोग उपस्थित रहे

- Advertisement -
Share This Article