डीएम व एसपी का कोरोना से जंग हुआ और तेज - NewsKranti

डीएम व एसपी का कोरोना से जंग हुआ और तेज

admin
By
admin
2 Min Read

कौशांबी :-फतेहपुर बॉर्डर अझुहा पहुंचकर लॉकडाउन की स्थिति का लिया जायजा
बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी डीएम व एसपी ने बॉर्डर पर तैनात पुलिस फोर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी वाहन बिना जांच के जनपद में प्रवेश न करने पाए।

डीएम व एसपी कौशाम्बी की जिले पर पैनी नजर,लगातार दिन रात कर रहे जिले का भ्रमण
लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए – डीएम कौशाम्बी
जनपद में धारा 144 लागू है कोई भी व्यक्ति धारा 144 का का उल्लंघन उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए- डीएम व एसपी कौशाम्बी

बता दुं की डीएम कौशांबी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने आज मंगलवार को जनपद कौशांबी-फतेहपुर के बॉर्डर अझुहा पहुंचकर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम व एसपी कौशाम्बी ने बॉर्डर पर तैनात पुलिस फोर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी वाहन बिना जांच के जनपद में ना प्रवेश करने पाए ।

- Advertisement -

डीएम और एसपी ने कहा कि लॉकडाउन का कड़ाई से  अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन ना करने पाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है, कोई व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई भी बिना मास्क के कोई भी बाहर ना निकले, इसका कड़ाई से अनुपालन हो. यदि जिसके पास मास्क ना हो वो तीन लेयर के कॉटन कपड़े से मुंह एवं नाक ढक कर बाहर निकले।इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

  • रिपोर्ट -श्रीकान्त यादव
Share This Article