जनपद में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस मिलने से पुलिस और प्रशासन हुआ सख्त - NewsKranti

जनपद में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस मिलने से पुलिस और प्रशासन हुआ सख्त

admin
By
admin
1 Min Read

एटा- एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकीट देव आनंद के तेवर बदलते ही खाली हुआ रोड़, अनावश्यक रूप से घूम रहे लोग पुलिस बल को देखते ही हुए रफ़ूचक्कर,कल ही एक महिला समेत तीन लोगों में पाया गया है कोरोना पॉजिटिव, तीन कोरोना पॉजिटिव को बागवाला सीएचसी में किया गया है भर्ती, जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से पुलिस और प्रशासन हुआ और सख्त, अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों को दी हिदायत घरों में रहे अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही, क्षेत्राधिकारी नगर ने अनाउंसमेंट कर लोगों को शोशल डिस्टेंसिंग तथा कल मंगलवार को बाजार बन्दी के संबंध में दी जानकारी। वहीं क्षेत्राधिकारी सदर इरफान नासिर खान ने गांव ओरनी, थाना- मारहरा पहुंचकर हॉटस्पॉट एरिया का लिया जायजा, अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को जमकर लगाई फटकार, हॉटस्पॉट एरिया में कोई भी व्यक्ति घूमते मिला तो की जाएगी सख्त कार्यवाही,कल ही गांव ओरनी, थाना- मारहरा से संबंधित एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है सामने।

एटा से अनेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article