आपस में लड़ाई के कारण हुई बाघ की मौत - NewsKranti

आपस में लड़ाई के कारण हुई बाघ की मौत

admin
By
admin
2 Min Read

मानिकपुर(चित्रकूट)  :- रानीपुर वन्य जीव बिहार से सटे मध्यप्रदेश के मझगंवा रेज मे बाघो के सघर्ष के बाद एक बाघ की मौत के बाद दूसरा बाघ घायल होने की सूचना पर रविवार को वन विभाग की टीमे लगातार  सार्चिग की गई । घायल बाघ के तलाश के लिये रविवार को उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के वन विभाग  विभाग की टीमे जंगलो मे सार्चिग के लिये   सतना डीएफओ राजीव मिश्रा के  निर्दैश मे मझगवां रेजर दीपक राज वन कर्मचारीओ के साथ मझगवां रेज के कररिया वीट के अमहा जगल , सरभंगा जंगल आदि मे दिन भर सार्चिग की गई । रेजर दीपक राज ने बताया कि बाघो के बीच हुई सघर्ष के चलते अभी घने जंगलो मे छिपा हुआ है । आस पास के चारवाहो ने एक बाघ के घायल होने की सूचना दी है तलाश जारी है । वही रानीपुर वन्यजीव बिहार के प्रतिपालक जीड़ी मिश्रा ने बताया कि सेचुरी क्षेत्र के इटवा , कल्यानपुर , परासिन वीट मे तीन टीमे लगा सार्चिग की गयी । घायल बाघ क्षेत्र मे आ सकता है इस लिये जंगल से सटे गावो को सतर्क किया जा रहा है । प्रतिपालक ने बताया कि रविवार को घायल बाघ मझगवां जंगल मे होने की सूचना है ।

रिपोर्ट :- शेषमणि गुप्ता

Share This Article