बिजली की तार गिर जाने से गेंहू की फसल खाक - NewsKranti

बिजली की तार गिर जाने से गेंहू की फसल खाक

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी :- मंझनपुर तहसील के बरई बंधवा गांव के रोड पर 11000 हजार की लटकती हुई तार से डीसीयम में लदे भूसे से तार टच होने की वजह से तार गिर गई जिससे गेहूं की फसल में आज लग गयी

मंझनपुर तहसील के बरई बंधवा में मेन रोड से गयी 11000 हजार की तार काफी ढीली है जिससे अचानक मीरापुर कि तरफ से आ रही भूसा से भरी डीसीयम गाड़ी से तार टच होने की वजह से तार टूटकर गिर गई जिससे खुशनुदा पत्नी जहर अली के खेत की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गया  मौके पर सूचना मिलते ही अर्का पावर हाउस के कर्मचारी पहुंचकर तार को तत्काल जोड़ दिया जिससे फिर से दुर्घटना न हो सके ।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी तमाम तार ढीली है जैसे बरई बंधवा से कल्यान बंधवा को 11000 लाइन को तार जाती है जो कि इतनी ढीली है की कभी भी किसी भी दिन बहुत बड़े हादसे को दावत दे सकती है बरई बंधवा के ग्रामीणों का कहना है कि अगर वक्त पर तारों को टाईट नहीं किया गया तो बड़ा हादसा होने से कोई भी नहीं रोक पाएगा

- Advertisement -
Share This Article