उन्नाव।कोविड-19 के के चलते पूरे देश में लाक डाउन लगा हुआ है लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं इसका फायदा उठाते हुए चोरो नें माखी थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी करके विद्यालय का सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय चकलवंशी विकास क्षेत्र सफीपुर में जब प्रधान शिक्षिका वेदवती सुबह अपने विद्यालय खाद्यान्न विवरण रजिस्टर लेने जाले में तैनात सहचर मालती सिंह के साथ विद्यालय पहुंची तो देखा के विद्यालय के ताला कुंडी टूटे हैं और अतिरिक्त कक्ष का सामान चोरी हो गया है ।
विद्यालय की प्रधान शिक्षका वेदवती ने बताया की विद्यालय से चोरो ने खाद्यान्न सामग्री में गेहूं -चावल लगभग 2 कुंतल खाना बनाने के बर्तन जिनमें भगोना दो, परात दो, अल्मुनियम के कलछल एक , चिमटा एक ,6 प्लास्टिक की कुर्सी ,एक कड़ाही लोहे की 1
गेहू रखने की टँकी, दो स्टील टंकी, 3 ड्रम प्लास्टिक के एक भट्टी खाना बनाने वाली, 25 थाली स्टील की 15 चटाई, दो दरी और एक प्लास्टिक की टंकी पार किया। विद्यालय में चोरी की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी और माखी थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला
