चलती फिरती बैंक को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी - NewsKranti

चलती फिरती बैंक को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी :- जनपद कौशाम्बी में  जिलाधिकारी कौशाम्बी एवं  पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा लाक डाउन के कारण लोगो को घर-घर जा कर नगद भुगतान करने हेतु  घर-घर नगद भुगतान सेवा  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लोगो को पैसे निकालने के लिए अपने घऱों से बाहर न निकलना पडें । उक्त सेवा प्रमुखतः दिव्याग ,बुजुर्ग, बीमार व्यक्तियों के लिए होगी। घर-घर नगद भुगतान सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री मान जिलाधिकारी कौशाम्बी एवं श्री मान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा कलेक्ट्रेट मंझनपुर से हरी झण्डी दिखाकर  रवाना किया गया।

रिपोर्ट :- श्रीकांत यादव

Share This Article