हेल्पर्स द सेव लाइफ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन - NewsKranti

हेल्पर्स द सेव लाइफ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी : हेल्पर्स द सेव लाइफ ने कोरोना महामारी को देखते हुए शनिवार को मनौरी के बालाजी वाटिका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ मनौरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक शाखा प्रमुख प्रमोद केसरवानी ने किया। शिविर में केशव प्रसाद, शरद केसरवानी, अनिल कुमार, हिमांशु केसरवानी, राजकुमार, अजय सिंह व रजत केसरवानी ने एक एक यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान काशीप्रांत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सहसंयोजिका विनीता गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर हेल्पर्स द लाइफ संस्था रक्तदान के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी शंभूलाल केसरवानी, अजित, पुरषोत्तम दास, चंदन, उत्कर्ष, संदीप पटेल व जयप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट श्रीकान्त यादव कौशाम्बी

Share This Article