चायल : पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव में शनिवार सुबह मामूली विवाद में युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर चचेरे भाई के ऊपर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुन मौके पर जुटे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया।
दुर्गापुर गांव निवासी ओंकार सिंह बंगलौर में रहकर पनवाड़ी का काम करता है। उसके 20 वर्षीय पुत्र कवी सिंह का शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत मे चचेरे भाई रोहित पुत्र बबलू से किसी बात को लेकर मामूली विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर रोहित ने कवी को लात घुसो से जमकर पीट दिया। चंगुल से छूटने के बाद कवी घर पहुंच पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर हाथ मे लेकर लहराते हुए खेत पहुंच रोहित पर फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले में रोहित बाल बाल बच गया। इसी दौरान फायर की आवाज सुन खेतों में काम कर रहे लोगो ने मौके पर पहुंच बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। खबर लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई है।
रिपोर्ट श्रीकान्त यादव कौशाम्बी
