श्रावस्ती।कोरोना योद्धा श्रावस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक बी.सी दूबे ने जनपद के कई इलाकों का निरीक्षण कर लॉक डाउन का अनुपालन कराया। अनुपालन के दौरान लोगों को घरों में रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आप लोग घर में रहे तो पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेंगे। मास्क,ग्लब्स अवश्य पहने और लोगों से दूरी बना कर रहें। सभी से अपील किया कि आप लोग शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले।बाहर निकलते समय मास्क पहने। एएसपी ने बलरामपुर श्रावस्ती के लालबोझी बॉर्डर, बीरपुर चौराहा, और गोपालपुर चौराहे पर आने जाने वाले वाहनों को चेक कर सफाई, मास्क, ग्लब्स तथा सैनीटाइजर का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के निर्देश दिए ।एएसपी बी.सी दूबे ने इस नोबेल कोविड 19 के मद्देनजर कोरोना से लड़ने में जन जन तक पहुँच रही 112 की गाड़ियों को चेक कर सफाई व सतर्कता का निर्देश दिया।
रिपोर्ट :- अनिल गुप्ता
