स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे जिम्मेदार - NewsKranti

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे जिम्मेदार

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी :- विकास खण्ड मूरतगंज के ग्राम सभा पन्नोई में जिम्मेदारों द्वारा सरकारी धन की जमकर बंदरबाट कर विकास कार्यों में पलीता लगा रहे हैं, वहीं उच्चाधिकारियों को  गुमराह कर कागजी कोरम पूरा कर नाली व अन्य योजनाओं की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी जाती है। जिसकी वर्तमान समय में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

इतना ही पूरे ग्राम सभा में लगभग 90% प्राईवेट  हैंडपम्प मानक के अनुरूप  लगाये गये हैं, जिनकी दूरी लगभग दो से तीन-मीटर की है, जिनमें मोटर डाल कर अनावश्यक रूप से रोड पर पानी बहाया जा रहा है,जिससे अधिक जलजमाव के कारण कीचड़ युक्त  रोड (गली) में लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है,वहीं भारी गन्दगी के चलते गांव में तरह-तरह की संक्रमण बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो सकता है,

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से जांच कराये जाने की मांग करते हुए,समरसेबल से मोटर निकलवा कर हाथों से हैण्डपंप चलाये जाने की मांग की है।जिम्मेदारों एवं समरसेबल संचालकों की लापरवाही व अड़ियल रवैये से ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए,भ्रष्टाचारियों खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

- Advertisement -
  • रिपोर्ट -श्रीकान्त यादव
Share This Article