श्रावस्ती:- जनपद में अब तक 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है वंही पड़ोसी जनपद बहराइच में भी 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पुष्टि की जा चुकी है जिसमे से एक मरीज का गाँव श्रावस्ती जिले की सीमा से मिला हुआ है।जिसे ऐहतियातन आज प्रसासन ने अंतर्जनपदीय सीमा को सील कर आवागमन पर रोक लगा दी है।
श्रावस्ती में दो दिन पहले 4 कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था वंही आज जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सीमा से लगे पड़ोसी जनपद बहराइच के लखैया जदीद गाँव मे 1 कोरोना मरीज की पुष्टि होने से आनन फानन में SDM जमुनहा आरपी चौधरी एवं SHO मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय पुलिसफोर्स के साथ पहुँचकर अंतर्जनपदीय सीमा से लगे गाँव को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर पर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया साथ ही सख्त लहजे में एलान कर दिया कि यदि कोई पड़ोसी जिले से श्रावस्ती जिले के गांव में आता है तो उसपर कार्यवाही की जाएगी।
श्रावस्ती से अनिल गुप्ता की रिपोर्ट
