गरीबों का रखा जाए ध्यान : जिलाधिकारी - NewsKranti

गरीबों का रखा जाए ध्यान : जिलाधिकारी

admin
By
admin
3 Min Read

श्रावस्ती। जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के मद्देनजर स्थापित किये गये कोविड-19 हाॅस्पिटल आइसोलेशन वार्ड एवं डाक्टरों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के रहने के लिए भी सभी व्यवस्थाऐं की गयी है तथा जिले में 25 अप्रैल, 2020 शनिवार तक जनपद में कुल 1002 व्यक्तियों को मेडिकल क्वारंटाइन किया गया था। जिसमें से 361 लोगों को होम क्वांरटाइन के लिये भेज दिया गया है और उनके घर पर इस हिदायत के साथ भेजा गया है कि अगले 14 दिन तक अलगवास ही करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 7225 व्यक्तियों को क्वारंटाइन में रखा गया है। तथा शहरी क्षेत्र के 168 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है। जनपद में 25 अप्रैल तक 384 संदिग्ध व्यक्तियों का परीक्षण करने हेतु लखनऊ में भेजा गया है उन्होंने यह भी बताया कि एल 1 लेवल का भंगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैयार किया गया है जिसमें सभी कोरोना सम्बन्धी सुविधाऐं उपलब्ध हैं। जनपद में आवश्यकता पड़ने पर 6 होटलों को चिन्हित किया गया है जिसमें चिकित्सा स्टाफ को ठहराने की सुविधा उपलब्ध है। जनपद में 25 अप्रैल तक दुग्ध विकास विभाग द्वारा 13 वाहनों के माध्यम से 2637 लीटर दूध उपलब्ध कराया गया है और जनपद में 252275 लोगो को खाद्यान्न वितरण कराया जा चुका है। जनपद में 3 सरकारी कम्यूनिटी किचन के माध्यम से 305 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। जिले का कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति खाद्यान्न से वंचित न रहने पावे इस ध्यान रखा जाये और इस महामारी से बचाव हेतु जनपदवासी लाॅकडाउन का पालन करें, अपने घर मेें रहें सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहें।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सम्बन्धी कंट्रोल रुम के माध्यम से 15 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से 12 का निस्तारण कर दिया गया है और जनपद में कुल पंजीकृत श्रमिक 13390 के सापेक्ष 12973 श्रमिकों को डी0बी0टी0 के माध्यम से 1000/- प्रति व्यक्ति सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है। नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके पास भरण पोषण का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है उनकी स0 20321 है जिनके सापेक्ष 7840 लोगों को डी0बी0टी0 के माध्यम से 1000/- प्रति व्यक्ति सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के तीनो हाटॅ स्पाट / कन्टेनमेन्ट जोन के गावों में प्रोटोकाॅल के मुताबिक सभी कार्यवाहियां की जा रही है। लोगो को कोई दिक्क्त न होने पावे इसलिए डोर टू डोर रोजर्मरा की वस्तुये लोगो को मुहैया कराई जा रही है।

रिपोर्ट :- अनिल कुमार गुप्ता

Share This Article