श्रावस्ती : अफवाह फैलाया तो होगी सख्त कार्यवाही - NewsKranti

श्रावस्ती : अफवाह फैलाया तो होगी सख्त कार्यवाही

admin
By
admin
2 Min Read

श्रावस्ती। जिलाधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे कोविड-19 के जंग में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की झूठी, अपुष्ट व भ्रामक खबर या अफवाह न प्रसारित करें, जिससे कि आम जनमानस के मन में भय व भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था व कोरोना के खिलाफ जारी अभियान में प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से झूठी, अपुष्ट व भ्रामक खबर या अफवाह फैलायी जाती है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं आईपीसी की अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

कोरोना संकट में कोई भी जरूरत हो तो यहां करें फोन

कोरोना संकट के दौरान शासन के निर्देश पर मण्डल व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। अनेक लोगों की शिकायतें हैं कि स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करने पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है। इसलिए व्यापक जनहित में NEWS KRANTI नियमित रूप से यह नम्बर प्रसारित कर रहा है। यदि आपको किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो मण्डल स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष के नीचे लिखे नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा ई-मेल कर सकते हैं।

- Advertisement -

देवीपाटन मंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष का विवरण

प्रभारी: अपर आयुक्त प्रशासन कमलेश कुमार सिंह
दूरभाष नम्बर 05262-233163
सीयूजी नंबर 9454416030
मोबाइल नम्बर 9634292629
ईमेल आईडी commgon@up.nic.in
ईमेल आईडी adcdevipatanprashasan@gmail.com
स्थान: आयुक्त कार्यालय कक्ष संख्या 22

Share This Article