अपराधों की रोकथाम के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये - NewsKranti

अपराधों की रोकथाम के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

admin
By
admin
2 Min Read

श्रावस्ती :- अपराधों की रोकथाम व मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तो व वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव/नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में दिनांक 24 अप्रैल 2020 को अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे, क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय के कुशल नेतृत्व में निम्न कार्यवाही की गयी।

निरोधात्मक कार्यवाही
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा शांतिभंग करने के आरोप में कुल 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया।

वाहन चेकिंग-
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद में कोरोना वायरस के दृष्टिगत लॉक डाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा बैरियर/चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर 81 वाहनों को चेक किया गया तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 07 वाहनों को सीज तथा 58 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई-चालान कर रू0 1,02,000 शमन किया गया।पैदल गस्त
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कस्बा/क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त कर व्यापारियों,आमजन से वार्तालाप कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

- Advertisement -
Share This Article