फतेहपुर :- जनपद के अमौली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढवां में सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पुष्टाहार का वितरण किया| आंगनवाडी कार्यकत्री शशि देवी ने अपने सहायक एवं पंचायत मित्र जैनेंद्र कुमार के साथ पूरे गांव में पुष्टाहार का वितरण घर-घर जाकर किया |गर्भवती महिलाएं एवं नवजात शिशुओं को कोविड 19 के चलते स्वयं उनके निवास पर जाकर पलीजी एवं अन्य पुष्टाहार सामग्री का वितरण किया| इसी प्रकार गांव की अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पुष्टाहार का वितरण कराया| इस मौके पर पंचायत मित्र जैनेंद्र कुमार चंचल सचान अजयराम पंकज एवं स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि देवी सहित सभी मौजूद रहे|
रिपोर्ट :- शोभित शुक्ला
