मस्जिदों में सामुहिक नमाज अदा करने पर मौलवी सहित 32 पर अभियोग पंजीकृत - NewsKranti

मस्जिदों में सामुहिक नमाज अदा करने पर मौलवी सहित 32 पर अभियोग पंजीकृत

admin
By
admin
1 Min Read

बहराइच– थाना बौंडी क्षेत्र के डिहवा में 23 लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नमाज अदा करने पर मस्जिद के मौलवी सईद निवासी ग्राम जमुरिया व 08 अन्य निवासी ग्राम डिहवा थाना बौंडी सभी पर लॉक डाउन का उल्लंघन व महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इसी प्रकार थाना खैरीघाट के तेलियानपुरवा में मौलवी रमजान अली पुत्र अलीजान के नेतृत्व में तेलियान पुरवा में मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज अदा करने पर मस्जिद के मौलवी रमजान अली सहित अन्य 08 पर अभियोग संख्या 142/20 धारा 147,148,149,307,353,188,269,270,271 व महामारी अधिनियम की धारा 03 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट :- कृष्ण चंद्र शुक्ला

Share This Article