बहराइच । राम गांव थाना क्षेत्र के गोबिंदा पुर से पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
लाक डाउन में शराब की सरकारी दुकानें बंद होने से कच्ची शराब बनाने व बेचने का धंधा ग्रामीण क्षेत्रों में पनप गया है । कच्ची शराब के धंधे पर रोक थाम करने के लिए प्रभारी निरीक्षक राम गांव राज मणि शुक्ल ने पुलिस टीमें गठित की है जिसमें उपनिरीक्षक नितिन उपाध्याय का0 अशोक कुमार व अनुपम को कच्ची शराब के धंधे में लिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश प्रभारी निरीक्षक ने दिये थे शुक्रवार को गठित टीम द्वारा गोबिंदा पुर मे दबिश देकर दुखी राम पुत्र भल्लर निवासी बसौना माफी थाना राम गांव को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया ।
रिपोर्ट : – कृष्ण चंद्र शुक्ला
