पुलिस चौराहे पर दिनों रात रहती है मुस्तैद - NewsKranti

पुलिस चौराहे पर दिनों रात रहती है मुस्तैद

admin
By
admin
2 Min Read

कौशाम्बी :- एसपी अभिनन्दन के आदेशो पर करारी थाने की पुलिस खरी नज़र आ रही है जिस प्रकार से केपी सिंह कोतवाल ने करारी क्षेत्र में लोगो को बेवजह घरों से निकलने पर रोक लागई थी 

जनता ने भी पुलिस का साथ दिया करारी पुलिस ने जिस प्रकार से दिन रात मुस्तैदी से अपने कर्तव्य को निभा रही है ठीक इसी तरह जनता अपने घरों पर रह कर कोरोना वायरस से बचाव कर रही है करारी कोतवाल ने कहा कि यदि किसी को आवश्यक कार्य हो तभी वह अपने घरों से निकले ।

जिस प्रकार से हमारे कौशाम्बी डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनन्दन ने सभी थानों पर कड़ाई से लाकडाउन के पालन करने के निर्देश दिए थे ठीक उसी तरह करारी पुलिस अपने कर्तव्य को निभा रही है

- Advertisement -

और करारी पुलिस का कस्बे वासियों ने तीन दिन पहले गुलाब के हार करारी पुलिस के गर्दनों में डाल कर प्रशासन का शुक्रिया अदा किया था पुलिस की इस मुस्तैदी से कस्बा व गांव वासियों का भी पुलिस को सहयोग मिल रहा है 24 घण्टे वर्दी पहनने वाली पुलिस महामारी से लड़ने के लिए ना ही धूप देखती है और ना ही पुलिस अंधेरा देखती है 

करारी थाना प्रभारी केपी सिंह अपने हमराहियों के साथ 24 घंटे मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को निभा रहे हैं और इस कड़ाई से लाकडाउन क पालन कराने वाली कौशाम्बी पुलिस आज बधाई के पात्र है आप को पता होगा कि कौशाम्बी में दो कोरोना पॉज़िटिव थे लेकिन इस टाइम जनपद कोरोना मुक्त हो चुका है

  • रिपोर्ट – श्रीकान्त यादव
Share This Article