मोटरसाइकिल आपस में टकराने पर चली गोली एक की मौत - NewsKranti

मोटरसाइकिल आपस में टकराने पर चली गोली एक की मौत

admin
By
admin
1 Min Read

हापुड़ :- जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम बदरखा में दो व्यक्तियों की मोटरसाइकिल आपस में टकराने पर एक ने दूसरे को गोली मारी जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थाना बदरखा के रहने वाले अजमत व शाहरुख की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिसमें दोनों आपस में भिड़ गए इसी बीच गांव के आलम वहां पहुंच गए शाहरुख आलम का भांजा है बात इतनी बिगड़ गई की अजमत ने आलम को गोली मार दी गोली लगने पर आलम को तत्काल मोटरसाइकिल पर बैठाकर थाना गढ़मुक्तेश्वर ले जाया गया जहां से पुलिस ने उसको तत्काल हॉस्पिटल भेज दिया जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस द्वारा अजमत को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसका एक साथी हसमत फरार चल रहा जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा और उपयोग खिलाफ प्राथमिक दर्ज करली गई हैं तथा उसके  विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:- अतुल त्यागी

Share This Article