पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने जनपदीय भ्रमण कर लिया लॉकडाउन का जायजा - NewsKranti

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने जनपदीय भ्रमण कर लिया लॉकडाउन का जायजा

admin
By
admin
3 Min Read

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह द्वारा जनपदीय भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया गया । थाना क्षेत्र भिनगा का भ्रमण कर चेक पोस्ट /बैरियर पर तैनात पुलिस व मेडिकल टीम को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सतर्कता पूर्वक डियूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

इसी क्रम में जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निम्न कार्यावाही की गयी-

अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया गया तथा इंडो-नेपाल बॉर्डर सुईया, ताल बघौरा, हक़ीमपुरवा, भरथा, रोशनगढ़, तुरुष्मा,तथा शंकरगंज का निरीक्षण कर इंडो नेपाल सीमा को पूरी तरह से सील रखने के निर्देश दिए, बैरियर/चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस, मेडिकल व एसएसबी की टीम को नियमों का कड़ाई से पालन करने, मास्क, ग्लब्स पहनने तथा सामजिक दूरी के नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

- Advertisement -

तत्पश्चात गुलरा, सिरसिया कस्बे का भ्रमण कर बैंक, फल, सब्जी,किराना की दुकानो पर जाकर सभी को सफाई, मास्क,ग्लब्स पहनने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन के स्थित का जायजा लेते हुए थाना मल्हीपुर क्षेत्र के विद्यालों में क्वारंटीन किये गये लोगो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया गया साथ ही साथ क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक/एटीएम/ग्राहक सेवा केन्द्र/गैस एजेंसी/बैरियर/चेकपोस्ट आदि की चेकिंग की गयी, डियूटीरत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा अनावश्यक रुप से विचरण करने वालों व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया जा रहा है, क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक/एटीएम/ग्राहक सेवा केन्द्र/गैस एजेंसी आदि की चेकिंग की जा रही है तथा समुचित पुलिस प्रबन्ध कर लोगो को सामाजिक दूरी पालन करते हुए कोरोना वायरस के बचाव कैसे बचे इस सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है।
इंडो नेपाल बॉर्डर तुरुष्मा, शंकरनगर , भरथा, रोशनगढ़, असनाहरिया, सुईया, हक़ीमपुरवा, ककरदरी आदि बैरियर चेकपोस्ट पर लगे पुलिस,स्वास्थ्य कर्मियों तथा SSB के जवानों के द्वारा बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है तथा किसी भी व्यक्ति व वाहन को अपने जनपद सीमा में कदापि प्रवेश नही दिया जा रहा है।

जनपद में नियुक्त सेक्टर पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर क्वारंटाइन किये गये व्यक्तियों/बैरियर चेक पोस्ट आदि की निरन्तर चेकिंग की जा रही है।

ब्यूरो चीफ श्रावस्ती से
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट

Share This Article