पुलिस अधीक्षक के आदेश से जिले के सभी सार्वजनिक जगह सैनिटाइज - NewsKranti

पुलिस अधीक्षक के आदेश से जिले के सभी सार्वजनिक जगह सैनिटाइज

admin
By
admin
1 Min Read

श्रावस्ती।कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी फायर सर्विस भिनगा विरेन्द्र कुमार मयटीम द्वारा पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन को सैनिटाइज किया गया साथ ही साथ अन्य प्रशासनिक भवन, बैंक, हॉस्पिटल,न्यायालय आदि को भी सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
आपको बता दे कि जनपद मे 5 मरीज कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद मरीज के सम्पर्क मे आये सभी लोगो के सैम्पल भेजे गये थे और भगवान की दया कृपा से सभी के सैम्पल निगेटिव आये है ।
जिस स्थान पर मरीज कोरोना पाजिटिव मिले है उस स्थान को हाट स्पाट घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया ।
जरुरत की सामग्री डोर टू डोर मुहैया करायी जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने जिले के सभी थाना, पुलिस चौकी ,बैंक, डाकघर, अस्पताल एंव सभी सामाजिक जगह को सेनेटाइज करने का आदेश दिया है उनके आदेश का पालन करते हुए फायर ब्रिगेड टीम ने सेनेटाइज करना शुरु कर दिया है ।

ब्यूरो चीफ श्रावस्ती से
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट

Share This Article