गढ़मुक्तेश्वर में एक पंचायत का आयोजन किया गया – NewsKranti

गढ़मुक्तेश्वर में एक पंचायत का आयोजन किया गया

admin
By
admin
2 Min Read

हापुड़ :- नगला बढ़ गढ़मुक्तेश्वर मैं एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें ईश्वर त्यागी को भारतीय किसान संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस मौके पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा की आज देश में किसान परेशान है।

और दुखी लॉकडाउन के समय में सभी व्यक्ति अपने घरों में रहे लेकिन किसान खेतो में रहा और देश का पेट पालने का कार्य किया। लेकिन देश के प्रधानमंत्री अपने मन की बात तो करते है। लेकिन किसानों के मन की बात नहीं सुनते ऐसे कोरोना के समय में भी किसान अपने जान की परवाह किए।

बिना देश की सेवा करता रहा है। लेकिन आज तक प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों को कोरोना योद्धा घोषित नहीं किया गया। देश में जवान किसान और डॉक्टरों की वजह से ही देश सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश सरकार किसानों को ठगने का कार्य करती है।

- Advertisement -

इस मौके पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी ने कहा कि सिंभावली मिल किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान परेशान है। इसके लिए जल्द ही भारतीय किसान संगठन आन्दोलन करेगा।

इस मौके पर प्रमोद कुमार परविंदर यादव भागीरथ मुकेश त्यागी ठाकुर धर्मपाल वीरेंद्र त्यागी हेम कुमार इंदरजीत रोहित गोलू गौरव यादव अनुज यादव अनमोल त्यागी आदेश यादव राहुल यादव राहुल चौधरी देव त्यागी कुंवर जीत त्यागी शिवम त्यागी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट अतुल त्यागी

Share This Article