औंग(फतेहपुर) :- फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में मास्क न लगाने वालों का चालान काटा गया।
कानपुर से फतेहपुर जाने वाले सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पुलिस प्रशासन की निगरानी में जांच हुई। सभी वाहन चालकों के कागजी मानक पूरे न होने पर वाहनों के चालान भी काटे गए।
रिपोर्ट शोभित शुक्ला