मंदिरों में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - NewsKranti

मंदिरों में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin
By
admin
3 Min Read

राजगढ़(मध्य प्रदेश) : थाना नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 26/10/20 को मंदिर में चोरी होने की घटना घटित हुई थीजिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेकर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था |मामले को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ रविंद्र चावरिया,द्वारा टीम गठित कर मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है |गौरतलब है कि दिनांक 26/10/20 को फरियादी विष्णु प्रसाद खाती, निवासी बड़ोदिया तालाब ने रिपोर्ट करते हुए बताया की तीज बडली हनुमान जी के मंदिर में रखी दान पेटी वा मंदिर की अलमारी में रखें दान के रुपए अज्ञात चोर चोरी कर कर ले गए एवं ग्राम पीपल्या बाग के श्री राम मंदिर के चांदी के तीन मुकुट भी चोरों द्वारा दिनांक 09/11/20 को चोरी कर लिए गए थे |मामला चोरी का होने के कारण और वह भी मंदिरों में इसीलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस आर दंडोतिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ भारतेंदु शर्मा के निर्देशन मैं उक्त दोनों अपराधों में पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी | गौरतलब है कि इसी तारतम्य में आरोपी सोनू कुशवाह, उर्फ रिछ निवासी मेला ग्राउंड के पास अहमदपुर साथी विशाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम खाईखेड़ा थाना अहमदपुर से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ की तो चोरी करने से इनकार किया गया |परंतु उक्त संदेहीयों पर पुलिस को पूरा शक था जिन से पुनः द्वारा एकत्रित किए गए आरोपियों के चोरी करते हुए |वीडियो फुटेज दिखाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया कि हम दोनों ने तीज बडली हनुमान मंदिर की दान पेटी उठाकर जंगल में ले जाकर उसमें रखी रेजगी थैले में रख कर बेरसिया चले गए थे |बचा हुआ चोरी का पैसा (रेजगी) मेरे घर पर रखी है |आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के घर जाकर तलाशी ली तो रेजगी के साथ थैले के अंदर तीन चांदी के मुकुट भी रखे हूए पाए गये जिनके संबंध में आरोपीगणों से हिकमतअमली से पूछताछ की तो बताया कि पिपल्या बाग नरसिंहगढ़ के श्री राम मंदिर से यह तीनों मुकुट चोरी किए हैं |गौरतलब है कि जो थाना हाजा के अपराध क्रमांक 539/20 धारा 380 भादवि का मशरूका 5090 रुपए की चिल्लर एवं एक पात्र तथा अपराध क्रमांक 570/20 धारा 380 भादवी में 03 चांदी के मुकुट मशरूका 12 हजार रुपए कुल मशरूका 17090 रुपए का जप्त किया गया | उक्त अपराध के खुलासे में थाना प्रभारी रविंद्र चावरिया, एवं उनकी टीम में सउनि पी. एल.उईके, सउनि रामेश्वर मिश्रा, आरक्षक 643 केशव सिंह राजपूत, आरक्षक 681 धन सिंह, आरक्षक 461 मनोज परिहार,म.आर. 1032 मोनिका, सैनिक 11 राजेंद्र सिंह, की सराहनीय भूमिका रही |

रिपोर्ट कमल चौहान

Share This Article