जारी ग्रेडिंग में खरगोन का RSETI को सर्वोच्च रेटिंग - NewsKranti

जारी ग्रेडिंग में खरगोन का RSETI को सर्वोच्च रेटिंग

admin
By
admin
1 Min Read

खरगोन। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार को वर्ष 2019-20 की ग्रेडिंग की गई, जिसमें स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान RSETI खरगोन को सर्वाेच्चतम रेटिंग प्रदान की गई। आरसेटी फैकल्टी रमेश वस्केल ने बताया की यह घोषणा ग्रेडिंग आफिसर माधवराम राव द्वारा की गई।

ग्रेडिंग में बैंक ऑफ इंडिया खंडवा आंचलिक कार्यालय खंडवा से नोडल अधिकारी विमल मित्रा उपस्थित हुए और RSETI निदेशक राजुल धुर्वे को ग्रेडिंग की शुभकामनाएं देकर आगे की रणनीति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर एनआरएलएम डीएम सुश्री संतोषी मंडलोई भी उपस्थित हुई और ग्रेडिंग को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। ग्रेडिंग आफिसर श्री राव द्वारा RSETI परिसर में पारिजात का पौधा भी रोपा। इस दौरान आरसेटी फैकल्टी गणेश राठौड़, कार्यालय सहायक कु. ज्योत्सना दुबेपुरिया उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट : देवेंद्र मोरे

- Advertisement -
Share This Article