भगा कर करी शादी, शव मिलने पर पति पर हत्या का शक - NewsKranti

भगा कर करी शादी, शव मिलने पर पति पर हत्या का शक

admin
By
admin
2 Min Read

बिलासपुर: एक युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था। लड़की के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। युवती करीब एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और शादी कर वहां रह रही थी। युवती का पति भी गायब है। सीपत क्षेत्र ग्राम मोहरा के  ईटा भट्ठा के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी रेशमा वर्मा (18) करीब एक माह पहले अपने प्रेमी रोहित पटेल (22) के साथ भाग गई थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे। यह मकान भी रोहित पटेल का है। देर रात करीब 1 बजे रेशमा को तलाश करते हुए उसके परिजन मकान के बाहर पहुंचे। वहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लटकाया गया होगा। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पति की भी तलाश की जा रही है।

पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है युवक

जांच के दौरान पता चला है कि शुक्रवार देर शाम तक रेशमा का पति रोहित घर में ही था। उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वह रोहित को छोड़कर चली गई है। करीब दो माह से बच्चों को अपने साथ लेकर मायके में रह रही है।

- Advertisement -

बिलासपुर से प्रकाश झा

Share This Article