करहरा पंचायत में इस बार भी बाढ़ से भारी तबाही - NewsKranti

करहरा पंचायत में इस बार भी बाढ़ से भारी तबाही

admin
By
admin
2 Min Read

मधुबनी :- ज़िला के बेनीपट्टी के करहरा पंचायत में इस बार की भी बाढ़ के पानी से भारी तबाही हुई है। बाढ़ का पानी घरो में गुसा है। शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के बुद्धजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष झा ने बाढ़ ग्रस्त विभिन्न क्षेत्र का मुआयना कर बेनीपट्टी क्षेत्र के करहरा पंचायत पहुंचे बाढ़ पीड़ित लोगों से मिले उन्होंने बताया।

कि बेनीपट्टी के करहरा पंचायत में इस बार की भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के पानी के चपेट में आकर इस पंचायत की आमजनता विनाशलीला का सामना कर रहे हैं। करहरा पंचायत के करहरा संपूर्ण गांव, सोहरौल, बिरदीपुर, सिमरकोण, हथियारबा,चानपुरा व सुंदरपुर गांव के लोगों को बाढ़ के पानी में सभी ग्रामीण सड़कों के टूटकर क्षत-विक्षत हो जाने के कारण गांव से निकल पाना मुश्किल बना हुआ है।

बाजार से जरुरतमंद सामान खरीदकर लाने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन कुछ भी नही बचा हुआ है। अभी भी इस पंचायत के चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है। पंचायत के बहुत सारे लोगों के फूस के घर है जो बाढ़ के पानी में गिर चूका है।

- Advertisement -

वहीं बहुत सारे लोगों के आंगन में अभी भी बाढ़ के पानी का जमाव है। ग्रामीण मो असगर ने बताया कि प्रखंड से अभी तक एक भी नाव नही मिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ दावे करते हमलोगों की जिंदगी हर साल की तरह इस साल भी तबाह हो गया।

लेकिन अभी तक कोई जनप्रतिनिधि व सरकारी पदाधिकारी मिलने तक नही आये हैं सिर्फ हमलोगों से वोट लेने के लिए आते है वही ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना महामारी से निकले नही थे। अब बाढ़ के पानी परेशान होना पड़ रहा है। हम लोग कैसे अपना घर परिवार का भरण पोषण करेंगे।

रिपोर्ट – शादाब अख़्तर

Share This Article