सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं योजनाएं महादलित मोहल्ले तक पहुंचते-पहुंचते तोड़ देती है दम - NewsKranti

सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं योजनाएं महादलित मोहल्ले तक पहुंचते-पहुंचते तोड़ देती है दम

admin
By
admin
1 Min Read

मधुबनी :- ज़िला के मधवापुर प्रखंड के पिरौखर पंचायत के महादलित बस्ती के सुनीला देवी के घर बाढ़ का पानी भरने से सभी घर से बेघर हो गए। लेकिन अभी तक कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासन सुध तक लेने नही पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है।

कि पंचायत के मुखिया अभी तक हमलोग से मिलना भी उचित नहीं समझते हैं। हम लोग किस हाल में जी रहे हैं। ये भी कोई पूछने वाला नहीं क्या इसी दिन के लिए हम लोग अपना वोट देकर, एमएलए, मुखिया, पंचायत समिति, और वार्ड मेंबर बनाते है। ये लोग हमारे वोट जीत कर कुर्सी पर बैठकर हमारा ही हमसे छीन रहे हैं।

मैं पूरे परिवार के साथ सरकारी स्कूल के भवन में रह रही हूँ लेकिन अभी तक किसी भी तरह कि कोई मदद हम लोगो को नही मिला।
वही मरणी देवी ने बताया कि मै विधवा हूँ।

- Advertisement -

लेकिन हमें सरकार द्वारा किसी भी योजना का लाभ नही मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा लगा कर थक गई हूं। उन्होंने बताया कि इसका बदला में चुनाव में जरूर लूँगी।

रिपोर्ट – शादाब अख़्तर

Share This Article