केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित - NewsKranti

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित

admin
By
admin
1 Min Read

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अश्विनी कुमार चौबे ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।

Also Read: कोरोना से दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 5.68 करोड़ के पार

- Advertisement -

केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने ट्वीट कर कहा,“कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।”

Share This Article