सोनार दुर्ग का ध्वज झुकाया, जिले में शोक की लहर - NewsKranti

सोनार दुर्ग का ध्वज झुकाया, जिले में शोक की लहर

admin
By
admin
2 Min Read

जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल (महाराजा) ब्रजराज सिंह का 52 वर्ष की आयु में सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लिवर में तकलीफ थी और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।

जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर पूर्व में जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लिवर में खराबी है और ट्रांसप्लांट कराना आवश्यक है। इसके बाद एयर एम्बुलेंस के जरिये उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सोमवार को उनका निधन हो गया।

52 वर्षीय पूर्व महारावल के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं। बृजराज सिंह जी का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। बृजराज सिंह की शादी 28 जनवरी 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादूर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी। सोनार दुर्ग का ध्वज झुकाया, जिले में शोक की लहर,
महारावल बृजराज सिंह के निधन का दुखद समाचार सुनते ही जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के ध्वज को झुकाया गया। वहीं उनके निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर है।सोशल मीडिया पर भी जैसलमेर वासियों की ओर से पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दुख प्रकट किया जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article