शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या की - NewsKranti

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या की

admin
By
admin
1 Min Read

बिलासपुर :- पति-पत्नी बीच हुए विवाद में पति अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास कर रहा था, परिजनों ने देखा, तो उसे बचा लिया। जिसके बाद युवक को समझाया, तो वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी देकर सरेंडर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र में खम्हरिया के खैरझिटी निवासी गोलू दिनकर और उसकी पत्नी कमलेश्वरी दिनकर के बीच अक्सर झगड़ा होता था। आज सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बातों-बातों में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया, कि गोलू ने कमलेश्वरी का गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत होने पर गोलू ने भी कमरे में फंदा बना लिया और खुदकुशी करने लगा। इसी बीच उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को बचाया। उन्होंने युवक को नीचे उतारा और समझाइश दी। इसके बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। घर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

रिपोर्ट :- प्रकाश झा

Share This Article