जमीनी विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या - NewsKranti

जमीनी विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत  रजपुरा गांव में जमीन के विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या। जानकारी के मुताबिक प्रभात यादव नाम का एक व्यक्ति जो कि पुलिस में सिपाही है। और इस समय जलेसर में पोस्ट है।

वो व्यक्ति सड़क पर कब्ज़ा कर दीवार बना रहा था उसकी के परिवार के ताऊ ने इसका विरोध किया तो प्रभात ने अपने ताऊ की पिटाई कर दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक एक दरोगा और एक सिपाही की मौजूदगी में प्रभात यादव दीवार का निर्माण कर रहा था।

जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उक्त दरोगा और सिपाही घटना पर मौजूद थे और उनके सामने ही बुजुर्ग की पिटाई की गई। सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह और बसरेहर इंस्पेक्टर जे के शर्मा मौके पुलिस बल के साथ पर मौजूद। वहीं,

- Advertisement -

हत्या की वारदात को अंजाम  देकर फरार हुए सिपाही की बिना नम्बर प्लेट की स्कार्पियो गाड़ी से अवैध देशी शराब के क्वार्टर हुए बरामद, ग्रामीणों ने हत्यारोपी पुलिसकर्मी पर अवैध शराब और हथियारों की तस्करी का लगाया आरोप,  पुलिस आरोपी की गाड़ी को जब्त कर तलाश में जुटी।

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article