श्रावस्ती (संवाददाता)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जनपद श्रावस्ती के समस्त लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को आगामी 15 मई से प्रति यूनिट 05 किग्रा. निःशुल्क चावल का वितरण कराया जाएगा। इससे पूर्व एक मई से सभी कार्डधारकों को निर्धारित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत माह मई में प्रत्येक कार्डधारक को प्रति कार्ड पर 01 किग्रा. खड़ा साबुत चना उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने बताया कि इसका समुचित लाभ अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को मिल सकेगा। निःशुल्क चावल प्रति यूनिट 05 किग्रा एवं निःशुल्क खड़ा साबूत चना-प्रति कार्ड 01 किग्रा की दर से वितरित किया जाएगा। 01 मई से 12 मई तक समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों एवं मनरेगा जॉब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक एवं नगर निकाय में पंजीकृत श्रमिक जो पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं को माह अप्रैल माह की भांति माह मई में भी निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कराये जाने के शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं। पात्र गृहस्थी योजना के ऐसे कार्डधारक जो निःशुल्क श्रेणी में नहीं आते हैं, उनके द्वारा उचित दर विक्रेताओं को पूर्व की भांति प्रति यूनिट 12 रुपए भुगतान करना होगा। समस्त उचित दर विक्रेताओं के यहां 01 से 12 मई के मध्य होने वाला खाद्यान्न वितरण नोडल अधिकारियो की देख रेख में किया जाएगा। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उक्त खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन से आधार आथेन्टिकेशन के माध्यम से कराया जाएगा। नियमित आवंटन के वितरण चक्र में प्रॉक्सी के माध्यम से वितरण की तिथि 12 मई होगी। उचित दर दुकानों को नियमित रूप से सभी दिवसों में खोला जाएगा तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सम्बन्ध में आवश्यक सूचनाओं का विधिवत प्रदर्शन करते हुए खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखते हुए कार्डधारकों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाएगी तथा दुकान पर सेनैटाइजर साबुन डिटॉल हैन्डवाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उपरोक्त खाद्यान्न वितरण हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी अपने-अपने तहसील के नोडल अधिकारी होंगे एवं भ्रमणशील रहते हुए वितरण सम्बन्धी पर्येवेक्षण भी करेंगे।
श्रावस्ती चीफ ब्यूरो
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट
