अमिताभ जैन: छत्तीसगढ़ को मिला अपना नया मुख्य सचिव - NewsKranti

अमिताभ जैन: छत्तीसगढ़ को मिला अपना नया मुख्य सचिव

admin
By
admin
2 Min Read

रायपुर: आखिरकार छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी के रूप में अमिताभ जैन के नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है। राज्य शासन ने इनकी नियुक्ति के संदर्भ में लिखित आदेश जारी कर दिया है। 1989 बैच के आईएएस अमिताभ जैन मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालने वाले तीसरे छत्तीसगढ़िया आईएएस होंगे।

छत्तीसगढ़ मूल के वरिष्ठ आईएएस अफसर अमिताभ जैन राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे नवंबर में रिटायर हो रहे आरपी मंडल की जगह लेंगे। जैन फिलहाल अपर मुख्य सचिव वित्त और जल संसाधन के पद पर पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ मूल के चौथे आईएएस हैं, जो मुख्य सचिव बनेंगे। इससे पहले विवेक ढांढ, अजय सिंह और मंडल मुख्य सचिव बने हैं। जैन का मुख्य सचिव का कार्यकाल तकरीबन पांच साल का हो सकता है। वे जून 2025 में रिटायर होंगे।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने वर्तमान मुख्य सचिव आरपी मंडल को छह माह की सेवावृद्धि देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिनअब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। लिहाजा, माना जा रहा था कि अब उनकी विदाई पक्की हो चुकी है। केंद्र और राज्य में अलग-अलग व विपक्षी दलों की सरकार होने एवं पूर्व अनुभव के आधार पर यह माना जा रहा है कि मंडल की सेवावृद्धि के प्रस्ताव को मोदी सरकार से मंजूरी मिलती।

- Advertisement -
Share This Article